Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हरियाणा: करनाल में हनीट्रैप के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आरोपी शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर रहे थे।

उनके मुताबिक एक व्यक्ति एक महिला के संपर्क में आया और उसके बाद जब वे करीब आए, तो उस युवक का वीडियो बनाया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया और उससे पैसे की मांग की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उस व्यक्ति से घड़ी और नकदी ले ली और उसके बैंक खाते से कुछ पैसे भी निकाल लिए।पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।