Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन में दरार उभरने की अटकलों के बीच ये घटनाक्रम सामने आया है।

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इस वक्त 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक जबकि जेजेपी के पास 10 हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।