Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

हरियाणा: जींद पहुंचा शहीद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार का पार्थिव शरीर

उधमपुर में आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार का पार्थिव शरीर हरियाणा के जींद में उनके पैतृक गांव पहुंचा। पैतृक गांव में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के जवानों ने ट्रक में लाया गया। इसमें कुमार के गांव के कई लोग भी शामिल थे।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक गश्ती दल पर आतंकवादियों की की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के निरीक्षक कुलदीप मलिक शहीद हो गए। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान मलिक को गोली लगी थी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।