Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Haldwani violence: पीड़ित के परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई

Bihar: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में बीते गुरुवार को हुई हिंसा के बाद अब भी पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर शनिवार को इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। पूरे हल्द्वानी शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

हिंसा में बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले प्रकाश कुमार की मृत्यु हो गई। प्रकाश नैनीताल घूमने आए थे। पीड़ित का परिवार सरकार से आर्थिक मदद की मांग कर रहा है। प्रकाश कुमार की बहन मधु सिंह ने कहा, "हम सरकार से अपील करते हैं कि हमें वित्तीय सहायता दी जाए क्योंकि वो अकेला था जो परिवार के लिए कमा रहा था।"

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की हिंसा में छह दंगाई मारे गए जबकि 60 लोग घायल हो गए। बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू अभी भी लागू है लेकिन शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। शहर में लगभग 1100 सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं।