Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

हल्द्वानी- बरसाती नाले के उफान में फंसी कार, चलाया गया रेस्क्यू अभियान

हल्द्वानी के प्रेमपुर लोशयाली में रकसिया नाला बरसात के कारण उफान पर है और इस उफान में आज एक कार फंस गई. तेज बहाव के कारण लोग गाड़ी से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे, इतना ही नहीं गाड़ी का चालक भी फंसा रह गया था. लोगों की चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
 
ग्रामीण और राहगीरों ने कार सवारों को बचाने के लिये प्रयास किया, स्थानीय लोगों ने गाड़ी से एक-एक करके उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. रस्सी के सहारे कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, बता दे कि प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि नदी-नालों से दूर रहें और लेकिन कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं. आज नैनीताल के हल्द्वानी में बरसाती रासकिया नाले के तेज बहाव में एक कार फंस गयी और कार में कई लोग सवार थे. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और लोगों की ज़िदगी को बचाया.

 उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिस कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही बारिश से नदियां और बरसाती नाले उफान परआ गये हैं। ऐसे में आज हल्द्वानी के बरसाती नाले में कार फंस गई और रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.