Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

स्कूल में मटरगश्ती कर रहे थे गुरूजी, छात्रों ने कमरे में लगाया ताला

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक अजीब घटनाक्रम हुआ है. यहां नुथिपाडु स्थित एक स्कूल के छात्रों ने तीन शिक्षकों को स्कूल के अंदर बंधक बना लिया. उन्हें एक कमरे में बंद कर सभी छात्र स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए. जानकारी होने पर छात्रों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की. छात्रों ने बताया कि वह घर से यहां पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन टीचर क्लास में आने के बजाय इधर उधर बैठकर मटरगश्ती करते रहते हैं.

घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. छात्रों ने बताया कि सुबह स्कूल में घंटी बजी तो सभी बच्चे क्लासरूम में आ गए, लेकिन कोई टीचर क्लास रूम में नहीं आया. जबकि स्कूल में तैनात तीनों टीचर स्कूल में ही मौजूद थे. फिर लंच हुआ तो सभी छात्र लंच के लिए निकले, लेकिन जब वापस लौटे तो छात्रों