Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

रिश्तेदार की लड़की से लव मैरेज पर गरजी बंदूकें, लड़के को मार दी गोली

बिहार के आरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां लड़की के प्रेम विवाह के विवाद में सरेराह युवक को गोली मार दी गई. घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में रविवार शाम की है. युवक को काफी नजदीक से चार गोलियां मारी गई हैं. उसमें उसे दाहिने साइड सीने, बाए हाथ, दाहिने साइड जांघ और दाहिने साइड पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है. तीन गोलियां आर-पार हो चुकी हैं. लोगी लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है.

घायल युवक 21 वर्षीय हिमांशु कुमार विश्वकर्मा उर्फ यश टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ला निवासी भारत भूषण विश्वकर्मा का पुत्र है. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. घटनास्थल से चार खोखे भी मिले हैं. इधर, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में घायल के घरवालों ने चार व्यक्तियों के ऊपर गोली चलाने का आरोप लगाया है. परिवार की लड़की से प्रेम विवाह किए जाने लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. अनुसंधान जारी है. आरोपितों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.