Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

गुजरात: बनासकांठा में बस पलटने से दो की मौत, कई घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

डिप्टी एसपी जिग्नेश गामित ने कहा, ''अंबाजी से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दो लोगों की मौत हो गई। 52 लोग जो नियरेस्ट जो दांता सिविल हॉस्पिटल है, वहां पर रेफर किए गए थे और जिन्हें ज्यादा इंजरी है। 25 लोगों को हमने तुरंत यहां से पालमपुर सिविल हॉस्पिटल रेफर किया था।" अंबाजी मंदिर में पूजा करके लौट रहे तीर्थयात्री खेड़ा जिले के कठलाल जा रहे थे, जब ये हादसा हुआ।