Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

गुजरात: अमरेली में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

गुजरात के अमरेली में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान मंगलवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें आग लग गई, जिससे एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई।

इस विमान ने अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे अमरेली के गिरिया रोड इलाके में हुआ। ये विमान एक पेड़ पर गिरने के बाद प्लॉट में जा गिरा। इस हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग की चार टीमें शास्त्री नगर पहुंचीं।