Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

गुजरात: वलसाड में तीन साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपित गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित ट्रेन से फरार होने के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक एसआईटी गठित किया है जो 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल करेगा।

अधिकारी ने बताया कि आरोपित मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर जिले का रहने वाला है और वे उमरग्राम गांव में पीड़िता के पड़ोस में रहता था और बच्ची के परिवार के सदस्यों को जानता था।

पुलिस ने प्रेस रीलिज में बताया कि घटना के बाद मंगलवार रात बड़ी संख्या में लोगों ने उमरग्राम पुलिस थाने का घेराव कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और विशेष अभियान समूह के अधिकारियों को शामिल करते हुए अलग-अलग टीम गठित कीं।

आरोपित कथित तौर पर बच्ची को उमरग्राम में चॉल में उसके फ्लैट के ऊपर अपने कमरे में ले गया और मंगलवार दोपहर को उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता की मां ने उसे अपनी बेटी के साथ देखा तो वे मौके से भाग गया और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। बच्ची के माता-पिता ने शाम करीब छह बजे पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक करण राज वाघेला ने अलग-अलग टीम गठित कीं और तलाशी अभियान शुरू किया।

मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद आरोपित को महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। वाघेला ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।