Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

गुजरात: कच्छ के पशु मेले में 'बन्नी' नस्ल की भैंस की खास मांग

गुजरात के कच्छ जिले में 16वां पशु मेला चल रहा है। 16वें बन्नी मेले में डेयरी के मवेशियों, खास कर बन्नी नस्ल की भैंसों की जमकर खरीद-बिक्री हो रही है। बन्नी यहां पाई जाने वाली भैंस की मशहूर नस्ल है।

बन्नी नस्ल की भैंस को 'कच्छी' भी कहते हैं। ये भैंस काफी मात्रा में दूध देती हैं और इन पर मौसम बदलाव का असर भी कम पड़ता है। लिहाजा इनकी भारी मांग होती है और इनकी कीमत भी ज्यादा होती है।

पशु मेले का आयोजन बन्नी ब्रीडर्स एसोसिएशन ने सरकार के सहयोग से किया है। मेले में आसपास के हजारों मवेशी पालने वाले पहुंचते हैं।

मेला न सिर्फ डेयरी मवेशियों की खरीद-बिक्री का केंद्र होता है, बल्कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। मवेशी पालने वाले उनमें हिस्सा लेते हैं और जमकर लुत्फ उठाते हैं।