Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गुजरात के राजकोट में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

गुजरात के राजकोट के लगातार बारिश के बाद कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।  सोमवार को 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। लोगों को निकालने के लिए कुछ संवेदनशील जगहों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। जिन 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर और द्वारका शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात रीजन के विभिन्न हिस्सों में 22 और 23 जुलाई को भारी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसकों लेकर 2 दिन का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान रफ्तार हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश देखी जाएगी। इसको लेकर भी दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

गुजरात के लोगों को 26 जुलाई तक भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 24,25 और 26 जुलाई के दौरान गुजरात के साथ सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत अधिक बारिश देखी जाएगी। इसको लेकर भी तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है।