Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

गुजरात: वडोदरा में आईओसीएल रिफाइनरी में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत

गुजरात के वडोदरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) की रिफाइनरी में विस्फोट के बाद लगी आग में 32 साल के वर्कर की मौत हो गई। आईओसीएल ने कहा कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बेंजीन स्टोरेज टैंक में आग लगने की सूचना मिली और बचाव अभियान जारी है।

जवाहरनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ए. बी. मोरी ने कहा, "रिफाइनरी में आग लगने से संविदा कर्मी धीमंत मकवाना की मौत हो गई।" वडोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने कहा कि आईओसीएल परिसर में हालात काबू में हैं।

आईओसीएल अपने स्टेटमेंट में कहा, "गुजरात रिफाइनरी में बेंजीन भंडारण टैंक (1000 केएल कैपेसिटी) में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। रिफाइनरी की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम हालात से निपट रही है, फिलहाल अग्निशमन अभियान जारी है।" वाघोडिया के विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने कहा कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।