Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

गुजरात: सूरत में 100 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी हिरासत में लिए गए

गुजरात पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और दूसरे देशों के लोगों के खिलाफ जारी कार्रवाई में गुरुवार को 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। बांग्लादेशी अप्रवासी फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे थे और कई क्षेत्रों में काम कर रहे थे। इसकी जांच जारी है।

सूरत पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम ब्रांच राघवेंद्र वत्स ने कहा कि कई टीमों ने मिलकर अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। तलाशी अभियान में 10 टीमें शामिल थीं और 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है, ये अभियान जारी रहेगा।

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि अब तक अहमदाबाद और सूरत में तलाशी अभियान के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 1,000 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया है और उनके निर्वासन के प्रयास जारी हैं।