Breaking News

गुजरात: कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात में साबरकांठा जिले के चंदप गांव में शनिवार को एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। फुटेज के मुताबिक, माना जा रहा है कि शिकार का पीछा करते समय तेंदुआ गिर गया और वे बचने के लिए पाइप से चिपक गया।

घटना की जानकारी होने पर गांव वाले घटना स्थल पर पहुंच गए। पिछले कुछ समय से इस इलाके में तेंदुए देखे जा रहे हैं। तेंदुए को कुएं से सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं।