Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

गुजरात: अहमदाबाद में ज्वेलरी स्टोर के मालिक ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में दी कारें

गुजरात में अहमदाबाद के एक ज्वेलरी स्टोर ने 200 करोड़ रुपये का टारगेट पूरा करने पर कर्मचारियों को महंगी कारें तोहफे में देकर जश्न मनाया।अहमदाबाद में काबरा ज्वेल्स लिमिटेड ने अपनी कंपनी के 12 कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट की हैं। ये इनाम कंपनी के 200 करोड़ रुपये का टर्नओवर पूरा करने की खुशी में दिया गया।

काबरा ज्वेल्स लिमिटेड के मालिक कैलाश काबरा ने 2006 में व्यवसाय शुरू किया था, तब से ये कर्मचारी उनके साथ थे। वाहनों के अलावा, कैलाश काबरा ने इस मौके पर अपनी टीम के बाकी सदस्यों को दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, फैमिली हॉलीडे पैकेज और सोने और चांदी के सिक्के भी उपहार में दिए हैं।