Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

गुजरात: राजकोट के पास कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गुजरात में राजकोट के पास मंगलवार को एक भीषण कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित वीडियोग्राफी का काम करने के लिए इनोवा कार में धोराजी से उपलेटा जा रहे थे।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई जब कार के ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से उतर गई और पेड़ से टकराकर पलट गई।

बचाव टीम ने तुरंत घायल हुए दो लोगों को धोराजी के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए जूनागढ़ रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।