Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Gujarat: मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने दो हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए

 गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने विकास सप्ताह के तहत सोमवार को अहमदाबाद में 2,000 करोड़ रुपयों के विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।

गुजरात में सात से 15 अक्टूबर तक विकास सप्ताह मनाया जा रहा है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा में 23 साल पूरा होने का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की अगुवाई में गुजरात के विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के बारे में बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि गुजरात 2047 तक विकसित भारत बनाने का पीएम मोदी का सपना साकार करने में पूरा योगदान देगा।