Breaking News

ईरानी हमले के बाद इजरायल ने एक्टिव किया आयरन डोम     |   ईरान ने दागीं 70 मिसाइलें, हमले के बाद ईजरायल में बज रहा सायरन     |   अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान पर बोला धावा, युद्धपोत अब्राहम लिंकन से हमला     |   इजरायल के बाद अब ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस     |   हमले के बाद पूर्वी और पश्चिमी तेहरान में काटी गई मोबाइल फोन लाइनें, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी वीक     |  

Gujarat: पुलिस का GP-SMASH पोर्टल नागरिकों के लिए डिजिटल सुरक्षा कवच, जरूरतमंद तक पहुंचाता है मदद

Gujarat: गुजरात के लोगों तक अब सोशल मीडिया के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से पहुंच रहा है ,1 मार्च 2025 से शुरू किए गए GP-SMASH के जरिए अभी तक 1150 से ज्यादा शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इनमें ट्रैफिक, साइबर क्राइम, लापता व्यक्तियों और लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामले शामिल हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के मार्गदर्शन में गुजरात पुलिस ने GP-SMASH की पहल शुरू की है।

GP-SMASH के जरिए शिकायतों को रियल टाइम में ट्रेस किया जाता है। गुजराती एकट्रेस नीलम पांचाल ने जब टैक्सी में खुद को असुरक्षित पाया, तब उन्होंने GP-SMASH के जरिए पुलिस से मदद मांगी। कुछ ही देर में गुजरात पुलिस ट्रैक करते हुए मदद के लिए पहुंच चुकी थी।

GP-SMASH टीम ने चलती ट्रेन में मदद हो या फिर इंटरनेशनल ठगी का मामला, सभी समस्याओं का समाधान किया है। इसने जंगल में रास्ता भटके लोगों को भी सुरक्षित बरामद करवाया है। गुजरात पुलिस और आमलोगों के बीच रिश्ते को मजबूत करने में GP-SMASH एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।