Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Greenpark: सी-बालकनी... दरारों में इंजेक्शन से भरा गया विशेष पदार्थ,

 

ग्रीनपार्क स्टेडियम की सबसे आकर्षक दर्शक दीर्घा सी-बालकनी के क्षतिग्रस्त हिस्से का काम रविवार देर शाम पूरा कर लिया गया। इसकी दरारों में इंजेक्शन से विशेष पदार्थ भरा गया है। एचबीटीयू की ओर से सी-बालकनी की दर्शक लोड की रिपोर्ट सोमवार को यूपीसीए को साैंपेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर यूपीसीए तय करेगा कि सी-बालकनी में कितने दर्शकों को स्थान दिया जाएगा।

एचबीटीयू व वाराणसी की विशेष टीम ने 450 क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित किया था। इसकी दरारों को भर दिया गया है। टीम के सदस्य ने बताया कि यह विशेष प्रकार का पद्धार्थ क्षतिग्रस्त हिस्सों को पूरी तरह से भरने के साथ-साथ लंबे समय तक के लिए मजबूती भी प्रदान करता है। कानपुर में इस पद्धति का प्रयोग कई बिल्डिंग में किया गया है।