Breaking News

पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |   एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नई स्कीमों को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत     |  

भुवनेश्वर में दुर्गा पूजा उत्सव की भव्य तैयारियां जारी, पंडालों का काम पूरा करने में जुटे कारीगर

Odisha: ओडिशा में दुर्गा पूजा उत्सव की भव्य तैयारियां चल रही है। हमेशा से पंडालों की सजावट, सामुदायिक समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां की खासियत रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी राजधानी भुवनेश्वर में भव्य आयोजन होगा। तमाम पंडालों के कारीगर और आयोजक दिन-रात काम पूरा करने में जुटे हैं।

कई पंडालों में भक्तों को आकर्षित करने के लिए खास तरह की थीम वाले पूजा पंडाल तैयार किए गए हैं। शहर के मध्य में बने एक पंडाल को शास्त्रीय नृत्य शैली पर बनाया गया है। राजधानी भुवनेश्वर में 150 से ज्यादा पंडाल बनाए गए हैं। जहां लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। दुर्गा पूजा उत्सव 28 सितंबर से शुरू होगा और दो अक्टूबर को विजयादशमी पर समाप्त होगा।