Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी सरकार

उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी। पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

हिंदी दिवस पर उत्तराखंड राज भाषा संस्थान द्वारा आईआरडीटीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया।

इस  दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार ने भाषा के उत्थान व संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाषा संस्थान की पुस्तक उत्तराखंड  की लोक कथाएं का विमोचन किया। उन्होंने कविता लेखन में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।