Breaking News

US-इजरायली हमलों में ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत     |   ईरान-इजरायल हमले के बीच भारत ने किया अपनी एयर कैपिबिलिटी बढ़ाने का ऐलान     |   ईरान के गेरास में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता     |   ईरानी हमलों के बीच कुवैत में बंद किया गया अमेरिकी दूतावास     |   बहरीन में शेख इसा में US बेस पर ईरान का हमला, 20 ड्रोन और 3 मिसाइलें गिराई     |  

दिल्ली में प्रदूषण के कारण सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव

Delhi: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कार्यालयों के कार्य समय को 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक बदलने का निर्णय लिया है।

कार्यालयों का नया समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम के कार्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक और दिल्ली नगर निगम के कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होते हैं।

बयान में कहा गया है कि चूंकि वर्तमान में दोनों समय-सारिणी के बीच केवल 30 मिनट का अंतर है, इसलिए शहर में सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात जाम रहता है, जिससे शहर का वायु प्रदूषण और बढ़ जाता है। लिहाजा, सरकार ने इसकी टाइमिंग को बदलने का निर्णय लिया है।