Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

Bihar: छपरा में गोल्ड कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

Bihar: बिहार के छपरा में गुरुवार को हमलावरों ने गोल्ड कारोबारी की गोली मार कर हत्या करने के बाद लाखों रुपये लूट लिए। तेजपुरवा निवासी 40 साल के संजय सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।

वारदात से गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जला कर तीन घंटे तक छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग को जाम रखा। मौके पर पहुंचे इलाके के डीएसपी ने लोगों को शांत कराया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ा जाएगा।