Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अयोध्या आने की मेरी इच्छा आज पूरी हो गई: श्रीधरन पिल्लई

गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई  शुक्रवार को भगवान राम लला का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचे। उन्होंने दर्शन करने के बाद कहा कि उनकी अयोध्या आने की इच्छा आज पूरी हो गई है। 

उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के समर्पण की वजह से हमारा देश दिन-प्रतिदिन विकसित हो रहा है। भगवान राम लला के दर्शन के बाद गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई सरयू नदी भी गए।