Breaking News

अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |   ईरान-US में बातचीत आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है: राष्ट्रपति ट्रंप     |   लेबनान में सीजफायर समझौते का हिस्सा, PAK ने भी इसकी पुष्टि की थी: ईरान     |   ईरान की शर्तों पर अमेरिका राजी नहीं: व्हाइट हाउस     |  

गोवा सरकार की सौगात, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सैलरी दोगुनी की

Goa: गोवा की राजधानी पणजी की सड़कों को चमका रहे ये वो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने बड़ी सौग़ात दी। सरकारी योजना के तहत गोवा सरकार ने इनकी सैलरी दोगुना करने के साथ इन्हें मान्यता दे दी।

गोवा की नगर पालिकाओं, निगमों और सरकारी निकायों में काम करने वाले ये वो कर्मचारी हैं, जो प्रदेश को अहम सेवाएं देते हैं। सड़कों की सफाई से लेकर नागरिक बुनियादी ढांचे के रखरखाव तक में इनका अहम योगदान रहता है। एक अगस्त से करीब 3000 कर्मचारियों को नई योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। पहले जो कर्मचारी करीब 12 हज़ार रुपए सैलरी पाते थे, अब उनकी तनख्वाह 20 हज़ार से ज्यादा हो गई। इसके अलावा मैटरनिटी लीव, भविष्य निधि समेत तमाम वो सुविधाएं भी मिलने लगीं जो नियमित सरकारी कर्मचारियों की मिलती थीं।

गोवा सरकार की इस सौग़ात से इन कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की भावना से अब इनका भरोसा और मजबूत हुआ है। गोवा सरकार की इस योजना पर सालाना करीब 4 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होंगे। हालांकि इस योजना का लाभ केवल सात साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा। लेकिन इन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का सालों का इंतज़ार ख़त्म हो गया, अब ये भी नियमित कर्मचारियों की तरह बेहतर और सुरक्षित भविष्य का सपना संजो सकेंगे।