Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

त्रिपुरा में लड़की से गैंग रेप, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तरी त्रिपुरा के कदमतला क्षेत्र में खाली पड़े एक मदरसे के छात्रावास के अंदर 14 साल की एक लड़की के साथ गैंग रेप किया गया। ये जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। ये घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब धर्मनगर उपखंड के कुर्ती गांव की निवासी लड़की उसी इलाके में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थी।

कदमतला पुलिस थाने के प्रभारी जयंत देबनाथ ने बताया, "एक नाबालिग समेत दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास के एक खाली पड़े मदरसा के छात्रावास में ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। बाद में वे उसे वहीं छोड़कर भाग गए।" उन्होंने बताया कि लड़की जब घर लौटी और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती बताई तो गुस्साए गांववालों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और उसी रात 19 वर्षीय एक आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया।

उन्होंने बताया, "गांव वालों ने आरोपी को हमारे हवाले कर दिया। हमने मामले में उसकी कथित संलिप्तता के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।" देबनाथ ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की गई है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने कहा, "हमने दोनों के खिलाफ सख्त पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।"