Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

गंगा और यमुना नदियां उफान पर

हाल ही में ऊपरी इलाकों में हुई बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियां उफान पर हैं. इसकी वजह से शहर के बघाड़ा जैसे रिहायशी इलाकों के घरों में पानी घुस गया है. इलाके में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं रहते हैं. घरों में पानी भरने से अब उन्हें दूसरी जगहों का रूख करना पड़ रहा है. इससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक, जिला प्रशासन हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है. उनके मुताबिक आने वाले दिनों में नदियों में पानी अगर खतरनाक लेवल तक बढ़ता रहा तो जरूरी कदम उठाने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।