Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

Haridwar: लक्सर फ्लाईओवर पर गैंगवार, पुलिस की गाड़ी पर हमला

हरिद्वार के लक्सर फ्लाईओवर पर आज दिनदहाड़े उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पुलिस कस्टडी में पेशी पर ले जाए जा रहे कुख्यात अपराधी पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक रुड़की जेल से विशेष वैन के जरिए लक्सर कोर्ट ले जाए जा रहे कुख्यात अपराधी विनय त्यागी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस दुस्साहसिक हमले में विनय त्यागी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, वहीं उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस के दो कांस्टेबल भी बदमाशों की गोलियों का शिकार हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी और भारी घेराबंदी के बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार हो गए।फायरिंग की इस घटना से फ्लाईओवर पर भगदड़ मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घायल अपराधी और दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। एसएसपी हरिद्वार ने मौके का मुआयना किया है और जिले भर में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।