Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश, पर्यटन आधारित विकास को बढ़ावा देने की दिशा ने लगातार प्रयास कर रहा है। इस सिलसिले में विजयवाड़ा में GFST टूरिज़्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में पतंजलि के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ आंध्र प्रदेश के पर्यटन को बदलने के लिए तकनीक-संचालित रोडमैप की समीक्षा की। इस मौक़े पर चंद्रबाबू नायडू ने प्रदेश के पर्यटन को ग्लोबल मैप पर लाने की अपील की।
कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की विकास नीतियों की तारीफ की। सम्मेलन का मकसद पर्यटन क्षेत्र में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना है। इससे विशाखापत्तनम, राज्य की राजधानी अमरावती और आध्यात्मिक केंद्र तिरुपति में सैलानियों के लिए नए होटलों के निर्माण में मदद मिलेगी।