Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में ताज़ा बर्फबारी, बदला मौसम का मिजाज

Jammu-Kashmir:  कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। गुलमर्ग, टंगमर्ग और दूधपथरी जैसे पर्यटक स्थलों पर शुक्रवार रात भर बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों पर तीन मार्च तक मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है और एक मार्च की रात से दो मार्च की रात तक इसके तेज होने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव को देखते घाटी में अधिकारियों ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।