Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

Maharashtra: नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर एक किसान, उसकी पत्नी और उनके दो बेटों के शव मिले, पुलिस को सामूहिक आत्महत्या की आशंका है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8 बजे, 51 साल के रमेश सोनाजी लाखे और उनकी 45 वर्षीय पत्नी राधाबाई लाखे के शव मुदखेड़ तहसील के जवाला मुरार गांव में घर में एक चारपाई पर मिले।

उनके बेटों, 25 साल के उमेश और 23 साल के बजरंग के शव बाद में पास की रेलवे लाइन पर मिले। अधिकारी के मुताबिक ऐसा लगता है कि वे एक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूद गए थे। पुलिस ने कहा कि हालांकि उनकी मौत का तरीका आत्महत्या जैसा लगता है, लेकिन सही स्थिति अभी साफ नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह परिवार छोटे पैमाने पर खेती करने वाले समुदाय से था, लेकिन अभी यह निश्चित नहीं हुआ है कि आर्थिक परेशानी या घरेलू संकट की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। पड़ोसियों ने लाखे परिवार को मेहनती बताया, जो छोटी जमीन पर खेती की मुश्किलों का सामना करते थे और अपना गुजारा चलाते थे।

नांदेड़ ग्रामीण पुलिस रिश्तेदारों के बयान रिकॉर्ड कर रही है और परिवार द्वारा छोड़े गए किसी नोट या आखिरी मैसेज की तलाश कर रही है।