Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

तरबूज से नहीं चूहे मारने की दवा से हुई थी एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

Mumbai: मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले को पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के बाद नई दिशा में मोड़ दिया है, जिसमें कहा गया है कि परिवार के चारों सदस्यों की मौत चूहे मारने की दवा खाने के कारण हुई थी, जो संभवतः उस तरबूज में मौजूद थी जिसे उन्होंने खाया था।

शुक्रवार को मुंबई के डीसीपी प्रवीण मुंडे और उनकी टीम दक्षिण मुंबई के पायधुनी इलाके में उस घर में गए जहां परिवार रहता था। मुंबई के इस्माइल कुर्ते रोड स्थित घारी मोहल्ला निवासी दोकाडिया परिवार के घर 25 अप्रैल की रात को निजी कार्यक्रम में कुछ रिश्तेदार जुटे थे।

रात करीब एक बजे, मेहमानों के जाने के घंटों बाद, अब्दुल्ला दोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35), और बेटियां आयशा (16) और ज़ैनब (13) तरबूज खाए थे। अगली सुबह तड़के उन्हें उल्टी और दस्त की गंभीर समस्या हुई और तत्काल उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें सरकारी जे जे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट ने मृतकों के अंगों (यकृत, गुर्दा, प्लीहा), पेट की सामग्री, पित्त और पेट की चर्बी के नमूनों में जिंक फॉस्फाइड होने की पुष्टि की है। जिंक फॉस्फाइड का इस्तेमाल मुख्य रूप से चूहों और गिलहरियों को नियंत्रित करने के लिए एक अत्यधिक विषैले और चूहा मार जहर के रूप में किया जाता है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया था कि तरबूज के नमूने में भी जिंक फॉस्फाइड की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरे खाद्य पदार्थों में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।