Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

Punjab: पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Punjab: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और 2015 में बहबल कलां तथा कोटकपुरा में हुई गोलीबारी के आरोपियों में से एक अमर सिंह चहल ने सोमवार को यहां कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है।

ये साफ नहीं है कि चहल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक नोट बरामद हुआ है जिससे संकेत मिलता है कि वह किसी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया, "गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस दल उनके घर पहुंचा। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।" पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद से सेवानिवृत्त हुए चहल 2015 में फरीदकोट के बहबल कलां और कोटकपुरा गोलीबारी मामलों में आरोपियों में से एक थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल के यादव के नेतृत्व वाली एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 24 फरवरी 2023 को फरीदकोट की एक अदालत में चहल के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।