Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

बेंगलुरू के होटल में धमाके के साथ अचानक लगी आग से पांच घायल, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

Bengaluru: बेंगलुरू के फेमस रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ अचानक आग लग गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। आशंका है कि धमाका एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट की वजह से हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल पांच लोगो को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद से पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं।

निवासी नागराज ने बताया कि "वो टाइम एक बड़ा साउंड आया, साउंड आया तो क्या हो गया करके..., पूरा रामेश्वरम पूरा धूप में पूरा ब्लैक हो गया था, पूरा ब्लैक इसमें पूरा चेंज हो गया था। हम लोग चेक करके अंदर गए, अंदर गए तो पांच आदमी को थोड़ा सीरियस इंजर्ड हुआ था। वो चार आदमी वैसे था..., पांच आदमी थे, एक कर्मचारी, चार कस्टमर हैं। उसमें एक महिला कस्टर थोड़ा सीरियस है, उसे मणिपाल भेजा है और चार आदमी को यहां नजदीक के अस्पताल में।"