Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, पिघला हुआ लोहा गिरने से 58 श्रमिकों की मौत

Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के नाम से जाने जाने वाले राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने संकेत दिया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया, “बचाव अभियान जारी है। अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं।” हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में हादसे में कई श्रमिकों की मौत की बात कही गई है, लेकिन इसमें मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जाहिर किया है।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक, बाल्टी में रखे पिघले लोहे को क्रेन से ले जाया जा रहा था, तभी यह श्रमिकों के ऊपर गिर गया, जिससे यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि पिघला हुआ लोहा बेहद गर्म था और उसका तापमान लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस था।