Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

शिमला के चमियाना गांव में पांच मंजिला इमारत गिरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास चमियाना गांव में सोमवार को पांच मंजिला इमारत ढह गई। गांव वालों और स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पास की चार लेन सड़क पर काम कर रही एक निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ।

ग्राम पंचायत चमियाना के प्रधान यशपाल वर्मा के अनुसार, "पिछले साल दरारें दिखाई दी थीं और पंचायत ने सड़क के काम के लिए जिम्मेदार निर्माण कंपनी को बार-बार सूचित किया था। हालांकि, कोई कार्रवाई नहीं की गई।" आस-पास की दो और इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है। अगर सही उपाय नहीं किए गए तो वे किसी भी समय गिर सकती हैं।