Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

तूतूकुड़ी में 61 दिनों तक मछली पकड़ने पर लगी रोक

प्रजनन के सीजन को  देखते हुए  15 अप्रैल से 14 जून तक पूर्वी तट पर मछली पकड़ने पर 61 दिनों की सालाना रोक सोमवार से शुरू हो गई। प्रजनन के मौसम के दौरान ट्रॉलरों और बडी नावों को समुद्र में न जाने का निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान तटीय तूतूकुड़ी जिले में 500 से ज्यादा ट्रॉलर समुद्र से दूर रहेंगे। मछुआरे इस समय का इस्तेमाल नावों की मरम्मत करने में करते हैं।