संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई को समाप्त होगा.
सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे, अध्यक्ष का चुनाव होगा और राष्ट्रपति अभिभाषण देंगे. वहीं, राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होकर 3 जुलाई को समाप्त होगा.