Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिल्ली में ANRF गवर्निंग बोर्ड की पहली बैठक, PM नरेंद्र मोदी ने की अध्यक्षता

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ANRF यानी अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की पहली गवर्निंग बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. उनके अलावा इस बैठक में सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया.

 

इसकी स्थापना 2023 के एएनआरएफ अधिनियम के तहत की गई थी. यह देश में अनुसंधान के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह अनेक समस्याओं का समाधान करता है. इस पहल के तहत अनुसंधानकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की तरफ से सुविधाएं तथा सलाह दी जाती है.