Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाते हुए देखे गए दो लोगों में से एक गुरुग्राम का रहने वाला है। दो लोगों ने रविवार सुबह करीब पांच बजे बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक दोनों आरिपितों पर आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

एक आरोपित गुरुग्राम से हो सकता है जो हरियाणा में कई हत्याओं और डकैतियों में शामिल था और मार्च में गुरुग्राम के व्यापारी सचिन मुंजाल की हत्या में फरार था। रविवार को सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के कुछ घंटों बाद, अनमोल बिश्नोई ने एक कथित ऑनलाइन पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी ली और सलमान खान को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ये एक "ट्रेलर" था। जून 2022 में सलमान खान को चिट्ठी के जरिए धमकी दी गई थी।