Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ में पूर्व प्रधान पर फायरिंग, नमाज पढ़ने जाते वक्त हमला

मेरठ के नानू गांव में रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान नाजिम पर शनिवार देर रात फायरिंग की गई। नाजिम मस्जिद से नमाज पढ़ने जा रहा था। तभी पीछे से एक हमलावर आया और नाजिम पर लगातार दो फायर कर दिए। पूरी घटना आसपास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि गोली प्रधान को नहीं लग सकी। वो अचानक मस्जिद में घुस गए और उनकी जान बच गई। लेकिन फायर किसने किया इसकी पुलिस जांच कर रही है। प्रधान की तरफ से थाने में शिकायत भी दी गई है।

आपको बता दे प्रधान ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दी है। बताया कि वो मूल रूप से सरधना का रहने वाला है। इन दिनों कंकरखेड़ा में रहता है। शनिवार शाम लगभग 7 बजे के आसपास मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। तभी पीछे से एक आदमी आया और फायर कर दिया। लगातार दो फायर किए। किसी तरह मस्जिद में
छिपकर अपनी जान बचाई।

मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने बताया कि पहले लगा पीछे से किसी ने कुछ मारा देखा तो एक आदमी पिस्टल लेकर पीछे दौड़ते आ रहा था। उसने जब तक फायर किया तब मैं मस्जिद में छिप गया। हम लोगों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो भाग गया। उसका मुंह भी बंधा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।