Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र में मुंबई के पॉश लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह 14 मंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि आग अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में फोर्थ क्रॉस रोड पर बने रिया पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर सुबह करीब आठ बजे लगी।

मृतकों की पहचान 74 साल के चंद्रप्रकाश सोनी, 74 साल की कांता सोनी और 42 साल के पेलुबेटा के रूप में की गई है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब नौ बजे काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल पार है।