Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पशुओं के चारे को रखे पुआल में लगी आग

पशुओं के चारे के लिए खेत में पुआल रखा हुआ था। अचानक पुआल में आग लग गई। जिससे 45 बीघे के खेत का पुआल जल गया। 16 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे गांव महगवां में खेत में चारे के लिए रखे पुआल में आग लग गई। यह देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पुआल के मालिकों को जानकारी दी।

 

साथ ही आग बुझाने की कोशिश करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके परा पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इसमें राजेश, भागीरथ और दर्शन सिंह पुत्रगण रतीराम, मान सिंह पुत्र सोनपाल, साहब सिंह पुत्र मेघ सिंह के करीब 45 बीघे खेत का पुआल जलकर राख हो गया।