Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तर कोलकाता की एक इमारत में आग लगी, दो लोगों की मौत

उत्तर कोलकाता में सोमवार को तड़के चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि ये घटना जोराबागान पुलिस थाना क्षेत्र के पथुरियाघाटा स्ट्रीट पर हुई।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि इमारत से बेहोशी की हालत में निकाले गए दो लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि इमारत में आवासीय इकाइयों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी हैं। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।