Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कोलकाता के सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग, एक मरीज की मौत

कोलकाता के सियालदह के पास ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर सर्जिकल विभाग में लगी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी। मरीज की मौत के बारे में उसके परिवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि मौत आग से दम घुटने से हुई या किसी और वजह से उसकी मौत हुई।

ईएसआई अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग सबसे पहले पुरुष सर्जिकल वार्ड की पहली मंजिल पर लगी। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, कुछ को बाकी सुविधाओं में ट्रांसफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लगभग 50 मरीजों को मानिकतला ईएसआई अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री मोलॉय घटक ने कहा कि शुरूआती रिपोर्टों से लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जाएगी। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने अस्पताल का दौरा किया और कहा कि फोरेंसिक टीम अस्पताल की जायजा लेगी।