Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

Maharashtra: भिवंडी में कबाड़ के कई गोदामों में लगी भीषण आग

Bhiwandi: महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के ओवली ग्राम पंचायत क्षेत्र के पारसनाथ में शनिवार देर रात कबाड़ के एक गोदाम में लगी आग आस पास के कई गोदामों में फैल गई। कबाड़ के गोदामों में लकडी की प्लाई, प्लास्टिक और कागज जैसे कई चीजें रखी थी। आग इतनी विकराल थी कि करीब 15 से 20 गोदाम आग की चपेट में आ गए। 

दमकल कर्मी किरण जाधव ने बताया कि पानी की कमी की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।