Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

भोजपुर में दो गुटों में मारपीट… फिर फेंका तेजाब, 4 लोग झुलसे

बिहार के भोजपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां चरपोखरीथाना क्षेत्र के गड़हनी पुरानी बाजार में आभूषण बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई. तेजाब भी फेंका गया. इसमें दोनों पक्षों के सगे भाई व बाप-बेटे समेत चार लोग झुलस गए. सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में एक पक्ष के गड़हनी निवासी स्व. लाल बाबू प्रसाद का पुत्र राजा बाबू, जितेंद्र बाबू एवं दूसरे पक्ष के चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव निवासी संजय शाह एवं उनका पुत्र गौतम कुमार शामिल है. एक पक्ष के जितेंद्र बाबू ने बताया कि सुनील सोनी जेवर बनाने का काम करता है. उसने 15 दिन पूर्व उसे 80 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया था. जब भी उसका भतीजा दीपू जेवर मांगने जाता तो वह लौटा देता और 15 दिन से उसे दौड़ा रहा था.