Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मेडिकल कॉलेज जोधपुर से भागकर दून अस्पताल पहुंची महिला डॉक्टर

मेडिकल कॉलेज जोधपुर से भागकर एक महिला (35) दून अस्पताल पहुंची हैं। महिला के पुलिस चौकी में बिठाया गया है। पता चला कि महिला एक डॉक्टर है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। 

जोधपुर में महिला की गुमशुदा रिपोर्ट लिखवाई गई थी, जिसके बाद जोधपुर पुलिस महिला को ढूंढने देहरादून के लिए निकली। महिला एमडी फार्माकोलॉजी की डॉक्टर है। पीआरओ महेंद्र भंडारी ने महिला डॉक्टर के अस्पताल पहुंचने की पुष्टि की है।