Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

J-K: फारूक अब्दुल्ला कटरा से वंदे भारत ट्रेन में बैठकर गए श्रीनगर, बोले- रेलगाड़ी से बहुत लाभ हुआ

Jammu Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला सोमवार को माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा से वंदे भारत रेलगाड़ी से श्रीनगर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला कटरा पहुंचे, जहां से उन्होंने वंदे भारत रेलगाड़ी से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल संपर्क से घाटी को बहुत लाभ हुआ है क्योंकि इससे यहां के लोगों को हर मौसम में आवागमन की सुविधा मिल गई है। अब्दुल्ला ने कहा, “रेलगाड़ी से बहुत लाभ हुआ है। चाहे उड़ानें बंद हों या सड़कें बंद हों, रेलगाड़ी चलती रहेगी। इससे लोगों की परेशानियां कम होंगी।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों के लिए हिमपात वरदान साबित हुआ है क्योंकि इसकी बहुत जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा, "इससे कुछ समस्याओं में राहत मिली है। हम और अधिक बर्फबारी की प्रार्थना करते हैं क्योंकि ये हमारे लिए फायदेमंद होगी।"